शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:व्हाट्सएप कॉल पर ब्लैकमेल कर महिला से 1.67 लाख रुपये ऐंठे – Woman Extorted Of Rs 1.67 Lakh Through Blackmail Over Whatsapp Call

November 1, 2026


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगांव निवासी महिला को व्हाट्सएप कॉल के जरिये ब्लैकमेल कर 1.67 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की थी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और अलग-अलग समय पर अपने खाते में रुपये जमा कराने लगा। पहले उसने एक लाख रुपये वसूले।

इसके बाद 24 से 28 अक्तूबर के बीच 67 हजार रुपये और जमा करा लिए। इस तरह आरोपी ने कुल 1.67 लाख रुपये की ठगी की। पीड़िता ने 30 अक्तूबर को गाजीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X