फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई आबादी नगला मोती में उधार के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। नई आबादी नगला मोती के पीड़ित मनोज कुमार ने आरोप लगाया मोहल्ले के ही कृष्णा पर उसके कुछ रुपये उधार थे। छह नवंबर को छोटे भाई गौरव ने कृष्णा से रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि उसी दिन सुबह करीब 11 बजे मनोज अपनी दुकान पर बैठा था, तभी कृष्णा वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। मारपीट में मनोज घायल हो गया। भाई गौरव बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद