Ghazipur News:अमृतसर-सहरसा स्पेशल ट्रेन का सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव – The Amritsar-saharsa Special Train Will Have A Halt At The City Railway Station
गाजीपुर। डाला छठ महापर्व में गैर जनपदों व प्रदेशों से आए लोग अब वापस लौटने लगे हैं। इस कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से अमृतसर-सहरसा आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को अमृतसर से रात 08.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अंबाला कैंट से रात 12.25 बजे, गाजीपुर सिटी से शाम 06.40 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 19 नवंबर को सहरसा से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से शाम 07.35 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। इस गाडी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 09 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
