Ghazipur News:कमरे में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान – A Young Man Took His Own Life By Hanging Himself In The Room
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पचौरी गांव में दयाशंकर वर्मा (32) ने शुक्रवार की रात कमरे में छत में लगे हुक से फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दयाशंकर वर्मा (32) का दो दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार रात दयाशंकर ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के पिता गणेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि पुत्र की दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र करीब एक वर्ष और दूसरी की उम्र चार वर्ष है। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।
कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि माैके पर जांच की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
