सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:थ्रेशर में फंसी मासूम की पलकें क्षतिग्रस्त, जांघ की त्वचा से डॉक्टरों ने बनाई नई पलक – Baby Boy’s Eyelids Damaged After Being Caught In A Thresher; Doctors Create New Eyelids From Thigh Skin

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

Updated Mon, 16 Nov 2026 02:47 AM IST

Baby boy's eyelids damaged after being caught in a thresher; doctors create new eyelids from thigh skin

गोरखपुर। देवरिया में थ्रेशर की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की बाईं आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे में उसकी ऊपरी और निचली पलकें क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि आंख के पास की हड्डी में भी फ्रैक्चर हो गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर जांघ की त्वचा से बच्ची की पलकों का पुनर्निर्माण किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। परिजन के मुताबिक, 12 नवंबर को शाम करीब चार बजे बच्ची गेहूं की फसल से दाना अलग करने वाली थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल देवरिया ले गए। वहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात आठ बजे उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रामयश सिंह यादव ने बताया कि जांच में खोपड़ी और आंख के पास की हड्डी में फ्रैक्चर मिला। आंख की पुतली और रेटिना भी चोटिल थे। 14 नवंबर को विशेषज्ञों की टीम ने सामान्य बेहोशी में सर्जरी की। बच्ची की जांघ के ऊपरी हिस्से से त्वचा लेकर क्षतिग्रस्त पलकों की मरम्मत की गई। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X