रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:सरफराज और अंकिता के नाम रहा वार्षिक खेल समारोह का खिताब – Sarfaraz And Ankita Claim The Top Honors At The Annual Sports Event

November 29, 2026


गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हो गया। समारोह में पुरुष वर्ग में सरफराज और महिला वर्ग में अंकिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्र ने कहा कि खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।

वहीं, विशिष्ट अतिथि प्रो. राजवीर सिंह ने कहा कि संयम, लगन, मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरफराज ने प्रथम, शुभम तिवारी ने द्वितीय और अभिनव उपाध्याय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में 200 मीटर, 400 मीटर व लंबी और ऊंची कूद में अंकिता ने बाजी मारी।1500 मीटर पुरुष दौड़ में अली हुसैन प्रथम, विश्वजीत सिंह द्वितीय और शशिकांत कुशवाहा तृतीय रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में शुभम तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिद्धि गुप्ता प्रथम, अंकिता द्वितीय और शिखा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। अध्यापिकाओं की बॉम्बिंग द स्टेशन प्रतियोगिता में दीपांशा विलियम प्रथम, डॉ. सुनीता पॉटर द्वितीय और डॉ. रश्मि प्रभा शुक्ल तृतीय रहीं। शिक्षकों के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में विज्ञान ने कला संकाय को हरा जीत दर्ज की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X