शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:मुंडखर पुल से जाहू बाईपास तक सड़क की बदलेगी सूरत – The Road From Mundkhar Bridge To Jahu Bypass Will Undergo A Transformation
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:मुंडखर पुल से जाहू बाईपास तक सड़क की बदलेगी सूरत – The Road From Mundkhar Bridge To Jahu Bypass Will Undergo A Transformation

October 31, 2026


जाहू (हमीरपुर)। ऊना-कलखर वाया अग्घार मुख्य सड़क पर मुंडखर पुल से जाहू बाईपास तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद है।

लोक निर्माण विभाग ने सड़क की नए सिरे से टारिंग और जलभराव वाले स्थानों पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 1 करोड़ 62 लाख रुपये का प्राकलन तैयार कर उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग जाहू के अधीन आने वाली यह सड़क करीब 11 किलोमीटर लंबी है। इसके कई हिस्सों में टारिंग उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। विशेषकर बरसात के दौरान मुंडखर पुल से जाहू बाईपास तक सड़क की हालत काफी खराब हो जाती है।

बाड़ी चौक के पास कई वर्षों से सड़क पर पानी जमा होने की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ साथ लगते घरों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। विभाग इस स्थान को ऊंचा कर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाएगा, जिससे पानी जमा होने की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इसी तरह तलाई गांव में एक ढाबे के आगे जलभराव के कारण सड़क का एक हिस्सा टूट चुका है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इस स्थान पर डंगे का निर्माण करने के साथ सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, ताकि सड़क को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके।

कोट

लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए तीन किलोमीटर सड़क पर टारिंग प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क सुधार का कार्य शुरू किया जाएगा। -प्रवीण शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X