Hamirpur News:बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसों में तीन घायल – Three Injured In Accidents On Bundelkhand Expressway
मौदहा (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पहले अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से दो लोगों को चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना कदौरा क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मलखान और रवि चित्रकूट से कामतानाथ के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। दोनों हादसे में घायल हो गए। वहीं जयसिंह और कश्यप निवासी रिरुआ थाना आटा भी चित्रकूट से लाैट रहे थे। कश्यप ने बताया कि खन्ना से कुछ दूर पहले वह पानी पीने के लिए रुके तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें कश्यप घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से रवि और जयहिंद को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
