हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर कार्तिक इलेवन ओर पार्थ इलेवन टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें कार्तिक इलेवन टीम ने छह रन से जीत हासिल की। मैच में अर्जुन त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 238 रन बनाए, इसमें अर्जुन त्यागी ने 138 रन, नितेश ने 33 रन, कृष चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया।
पार्थ इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अधिराज ने दो विकेट, हृदयांश और जतिन वर्मा ने एक एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पार्थ इलेवन टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 232 रन बनाए। इसमें पार्थ ने नाबाद 69 रन, देव त्यागी ने 59 रन, युवराज ने 27 रन, हृदयांश सैनी ने 12 रन का योगदान दिया।
कार्तिक इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन त्यागी ने दो विकेट, नितेश, आकांश त्यागी ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले अर्जुन त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।