शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Harry Boxer Arrested: कौन है हैरी बॉक्‍सर? कैसे चलाता था नेटवर्क, लॉरेंस गैंग से क्या कनेक्शन, ये है पूरी क्राइम कुंडली
नॉलेज

Harry Boxer Arrested: कौन है हैरी बॉक्‍सर? कैसे चलाता था नेटवर्क, लॉरेंस गैंग से क्या कनेक्शन, ये है पूरी क्राइम कुंडली

November 7, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

कौन है हैरी बॉक्‍सर? कैसे चलाता था नेटवर्क, लॉरेंस गैंग से क्या कनेक्शन

Last Updated:

लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. ये वही हैरी बॉक्‍सर है, ज‍िसमें न‍िर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायर‍िं की जिम्‍मेवारी ली थी. हैरी साल 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, फायरिंग और कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं.

कौन है हैरी बॉक्‍सर? कैसे चलाता था नेटवर्क, लॉरेंस गैंग से क्या कनेक्शनZoom

कौन है हैरी बॉक्‍सर? कैसे नेटवर्क चलाता था

हरियाणा और राजस्थान में अपनी जड़ें पसारने वाला गैंगस्‍टर लारेंस बिश्नोई भले ही जेल में हो लेकिन उसका गैंग लगातार एक्‍ट‍िव था. बालीवुड के कई स‍ितारों पर हमले और उन्‍हें जान से मारने की धमकी देने वाले इस गैंग पर हरियाणा पुल‍िस की स्‍पेश टास्‍क फोर्स की पैनी नजर थी. ऐसे में खबर आ रही है कि लारेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट करने वाला कुख्‍यात हैरी बॉक्सर अमे‍रिका में ग‍िरफ्तार हो गया है. ये वही हैरी बॉक्‍सर है, ज‍िसमें न‍िर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायर‍िं की जिम्‍मेवारी ली थी. हैरी बॉक्सर, जिसका असली नाम हरिचंद जाट है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव गुर्गा है.

प‍िछले कुछ समय से कई कुख्‍यात गैंगस्‍टर देश से बाहर रहकर भारत में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ पर भी मुंबई में बीच सड़क पर फायर‍िंग हुई थी. इस घटना के बाद पुल‍िस के एक्‍शन में काफी तेजी आई है और गैंगस्‍टरों की लगातार ग‍िरफ्तार‍ियां हो रही हैं. हैरी बॉक्‍सर से पहले लॉरेंस गैंग के दुश्‍मन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की भी ग‍िरफ्तारी अमेर‍िका में हुई है.

कौन है हैरी बॉक्‍सर?
लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्‍ट किया है. हैरी मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला है. वह जब जयपुर में रहता था तो उसने बॉक्‍स‍िंग सीखी थी. इसी वजह से उसका नाम बॉक्‍सर पड़ गया. जानकारी के अनुसार हैरी शुरुआत में काफी होनहार था और उसने जयपुर में रहते हुए कॉम्‍पटीटिव एग्‍जाम्‍स की तैयारी भी की थी. वह बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुका है. लेकिन फ‍िर उसके रास्‍ते अपराध की तरफ मुड़ गए.

बड़े-बड़े कांड में आ चुका है नाम
हैरी साल 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था. उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, फायरिंग और कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं. ये विदेश में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रंगदारी नेटवर्क चलाने में अहम भूमिका निभाता है. इसका नाम दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में सामने आया है. कॉमेड‍ियन कप‍िल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था. कपिल के इस कैफे पर फायरिंग में भी इसी गैंगस्‍टर का नाम सामने आया था. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी.

सिर्फ फिल्‍मी सितारे ही नहीं, ये हैरी बॉक्‍सर कई अमीर लोगों से फिरौती मांगने के मामलों में भी खबरों में आया था. इसी साल फरवरी में मध्यप्रदेश के अशोकनगर के बड़े बिजनेसमैन अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग के दौरान भी इसका नाम आया था.

authorimg
दीप‍िका शर्मा News Editor

दीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन द‍िनों ‘नॉलेज’ सेक्‍शन के ल‍िए देश-दुनिया की खबरों पर ड‍िटेल और लॉन्‍ग-रीड आर्ट‍िकल्‍स ल‍िखने में माहिर हैं. इत‍िहास के पन्नों …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X