Hindi + English

Uttar Pradesh · Amar Ujala

एमएलसी चुनाव: मंडी समिति के बाहर सपा का हंगामा, पुलिस से तीखी बहस; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

27 Oct 2026, 1:00 am

एमएलसी चुनाव: मंडी समिति के बाहर सपा का हंगामा, पुलिस से तीखी बहस; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Live

एमएलसी चुनाव: मंडी समिति के बाहर सपा का हंगामा, पुलिस से तीखी बहस; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

{“_id”:”6ae018ea91d0512c65064e0d”,”slug”:”up-counting-of-votes-for-agra-legislative-council-seats-live-2026-10-27″,”type”:”live”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एमएलसी चुनाव: मंडी समिति के बाहर सपा का हंगामा, पुलिस से तीखी बहस; कार्यकर्ताओं में आक्रोश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST


Dhirendra Singh

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST

खास बातें

आगरा के नवीन गल्लामंडी में विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

UP: Counting of votes for agra Legislative Council seats live

सपा का प्रदर्शन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

loader

लाइव अपडेट

06:24 PM, 27-Oct-2026

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

आगरा में काउंटिंग रोकने और धांधली के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगरा की मंडी समिति के बाहर नारेबाजी की और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से काफी तीखी नोंक झोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन उनके प्रत्याशियों को  हारने की साजिश कर रहा है।

06:06 PM, 27-Oct-2026

सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू और निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। दोनों ने दावा किया है कि स्नातक मतदान की मत पेटियों के खुलने के दौरान 10-15 के बंच में मतपत्र निकल रहे हैं। साथ ही पत्रों में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं है। उनका दावा है कि चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि सभी मतों की गणना की जाएगी चाहे उनमें हस्ताक्षर हूं या ना हों। वहीं अम्बरीश पाल सिंह ने कहा है कि मार्क किए हुए वोटों को  नहीं गिना जाना चाहिए, लेकिन चुनाव अधिकारी उन्हें वोटों की गिनती के बंडल में शामिल कर रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेते हुए मतगणना कर रहे अधिकारियों को निष्पक्ष गणना के निर्देश देने के आदेश देने की मांग की है।

04:26 PM, 27-Oct-2026

अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट वायरल, चुनाव आयोग से की ये मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सपा प्रत्याशी मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना रोके जाने की सूचना है। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा है कि ‘आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।’ 

04:18 PM, 27-Oct-2026

चैलेंज वोटों की गिनती के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी

एमएलसी चुनाव में पहले चरण के मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। फिलहाल चैलेंज मतों की गणना की जा रही है। इसके बाद पहले चरण का रुझान सामने आने की उम्मीद है। चैलेंज वोटों की गिनती एक-एक करके किए जाने के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी हो गई है। सभी चैलेंज वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही पहला राउंड पूरा माना जाएगा।

03:24 PM, 27-Oct-2026

एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप

आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दावा किया कि मतगणना करीब आधे घंटे से रुकी हुई है। उन्होंने निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग उठाई।

 

02:28 PM, 27-Oct-2026

सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दी बड़ी जानकारी

आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अभी लगभग एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:49 PM, 27-Oct-2026

सपा के दावे पर कमिश्नर की सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।

इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं। इस संबंध में साक्ष्य के तौर पर फोटो भी संलग्न किए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दी गई है।

12:40 PM, 27-Oct-2026

आगरा नवीन गल्ला मंडी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, जल्द आएगा पहला रुझान

आगरा नवीन गल्ला मंडी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां शिक्षक चुनाव के वोटों की गिनती की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही देर में पहला रुझान जारी कर दिया जाएगा। 

12:10 PM, 27-Oct-2026

 बंडल बनने के बाद होगी वोटों की गिनती

आगरा की नवीन गल्ला मंडी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद मतों की गिनती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

11:19 AM, 27-Oct-2026

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा 

आगरा के नवीन गल्ला मंडी पर मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मतगणना स्थल से दूर किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस और अधिकारी अलर्ट हो गए। 

Load More

Source: Amar Ujala

Read the full story — Amar Ujala