मध्य प्रदेश · Amar Ujala
कूनो: मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक की मौत, रविवार को घायल हालत में मिला था; गोली मारे जाने की आशंका
27 Oct 2026, 12:54 am
कूनो: मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक की मौत, रविवार को घायल हालत में मिला था; गोली मारे जाने की आशंका
Tue, 27 Oct 2026 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:24 PM IST
सार
कूनो की मादा चीता निर्वा के 19 महीने के नर शावक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 25 अक्टूबर को मुरैना के जंगल में घायल मिला था। शावक को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

निर्वा के शावक की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Add as a preferred
source on google
मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मादा चीता निर्वा का 19 महीने का एक नर शावक मुरैना के क्षेत्रीय वन मंडल के जंगल में घायल अवस्था में मिला था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये सामने आ रही है कि उसे गोली मारी गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकि है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कूनो की मादा चीता निर्वा का 19 माह का नर शावक घायल मिला, हमले की आशंका; जांच शुरू
बता दें कि निगरानी दल ने रविवार शाम घायल शावक को देखा था। इसके बाद रात में रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, शावक को लगी चोटों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह किन परिस्थितियों में घायल हुआ। वहीं, वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने शिकारियों की आशंका जताते हुए कूनो प्रबंधन और वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
कूनो नेशनल पार्क की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई थी कि निर्वा का 19 महीने का नर शावक मुरैना क्षेत्र के वन क्षेत्र में विचरण कर रहा था। 25 अक्टूबर की शाम निगरानी दल को वह घायल मिला। रात में उसे रेस्क्यू कर कूनो लाया गया और चिकित्सकीय जांच के बाद इलाज शुरू किया गया।
Source: Amar Ujala