हिंदी + English

झारखंड · Amar Ujala

झारखंड: ड्रग्स नेटवर्क पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, रांची-जमशेदपुर के कई नामी बार संचालकों को भेजा समन

27 Oct 2026, 1:00 am

झारखंड: ड्रग्स नेटवर्क पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, रांची-जमशेदपुर के कई नामी बार संचालकों को भेजा समन
{“_id”:”6ae0a07b6f9792ab0f05b4ea”,”slug”:”ranchi-jamshedpur-drug-network-ncb-action-bar-owners-summons-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झारखंड: ड्रग्स नेटवर्क पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, रांची-जमशेदपुर के कई नामी बार संचालकों को भेजा समन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झारखंड: ड्रग्स नेटवर्क पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, रांची-जमशेदपुर के कई नामी बार संचालकों को भेजा समन

Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST


अमन मौर्या

अमर उजाला ब्यूरो, रांची

अमर उजाला ब्यूरो, रांची
Published by: अमन मौर्या

Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST

सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रांची और जमशेदपुर में फैले ड्रग नेटवर्क के खिलाफ जांच तेज कर दी है। एजेंसी कई नामी बार संचालकों से पूछताछ कर रही है और उनके वित्तीय दस्तावेजों तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ranchi jamshedpur drug network ncb action bar owners summons

एनसीबी।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


Follow Amar Ujala on Google News
Add as a preferred
source on google

झारखंड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रांची और जमशेदपुर के बीच फैले नशीले पदार्थों के नेटवर्क की जांच काफी तेज कर दी है। जांच एजेंसी रांची और जमशेदपुर के 10 से अधिक प्रमुख कारोबारियों तथा उनके प्रतिष्ठानों की भूमिका खंगाल रही है। गिरोह से जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए कई नामी बार और रेस्तरां के संचालकों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनसे वित्तीय दस्तावेज तथा सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।

loader

बार संचालकों को समन जारी

जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई के तहत मोरहाबादी स्थित ‘रुइन हाउस’ के संचालक अनिरुद्ध बुधिया से पूछताछ की। उन्होंने 26 अक्तूबर को दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। इसके अलावा कांके रोड स्थित ‘ऑन द रॉक’ के संचालक सिद्धांत सुमन उर्फ निशु को समन भेजा गया है। उन्हें 28 अक्तूबर को कारोबारी ब्योरे और आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश मिला है। एजेंसी इन प्रतिष्ठानों के बिलिंग रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह जांच रही है कि क्या यहां मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जाती थी।

गोवा और विदेश तक जांच

इस मामले के तार जमशेदपुर से भी जुड़ रहे हैं। जांच एजेंसी को सिद्धांत सुमन के जमशेदपुर में स्थित ठिकानों, संपत्तियों और संपर्कों की जानकारी मिली है। उनके आलीशान रहन-सहन, महंगी गाड़ियों के काफिले और गोवा से लेकर विदेशों तक फैले कारोबार की पड़ताल चल रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कागजात मांगने और पूछताछ के लिए बुलाने से ही किसी व्यवसायी की संलिप्तता साबित नहीं होती। संपूर्ण जांच और सबूतों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

14 अक्तूबर की कार्रवाई

इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश 14 अक्तूबर को हुई कार्रवाई के दौरान हुआ था। तब जांच एजेंसी ने रांची के स्टेशन रोड इलाके में एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली थी। उस समय कार से 18 ग्राम कोकीन और लगभग 15 से 16.5 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ था। मौके से छह तस्करों रजत जैन उर्फ जिम्मी, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन को पकड़ा गया था। इन्हीं पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर यह अभियान चल रहा है। राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद पुलिस को शहर के लगभग 12 संवेदनशील ठिकानों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Source: Amar Ujala

पूरी खबर पढ़ें — Amar Ujala