Delhi · Amar Ujala
Delhi NCR News: सोहना में डंपिंग यार्ड बनाए जाने की योजना 15 दिन में रद्द करने का अल्टीमेटम
27 Oct 2026, 12:58 am
Delhi NCR News: सोहना में डंपिंग यार्ड बनाए जाने की योजना 15 दिन में रद्द करने का अल्टीमेटम
Tue, 27 Oct 2026 06:28 PM IST

Updated Tue, 27 Oct 2026 06:28 PM IST
– सरकार व प्रशासन की गुरुग्राम का कूड़ा सोहना में डाले जाने की है योजना

– लोगाें ने पंचायत कर नागरिकों ने सोहना एसडीएम व विधायक को सौंपा ज्ञापन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा डाले जाने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने ज्ञापन पत्र सोहना एसडीएम व विधायक तेजपाल तंवर को सौंपकर योजना को रद्द किए जाने की गुहार लगाई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर डंपिंग यार्ड बनाए जाने की योजना को रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
सोहना क्षेत्र के लोग कस्बे में डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में उतर आए। इसको लेकर अग्रसेन पार्क में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पंच, सरपंच, पार्षद, नम्बरदार, व्यापारीगण आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता रामबीर लाखूवास ने की। पंचायत में वक्ताओं ने डंपिंग यार्ड बनाए जाने का जमकर विरोध किया।
इस अवसर पर पहलवान सतबीर खटाना, चेयरमैन सुभाष बंसल, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज बजरंगी, हरबीर अधाना, पार्षद मुकेश कुमार, पार्षद नीरज सिंगला आदि मौजूद रहे।
सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने बताया कि सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है। उनके हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उक्त मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करके योजना को निरस्त कराया जाएगा।
Source: Amar Ujala