शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:253 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के खिलाफ प्रदर्शन – Protest Against The Termination Of 253 Teachers

November 14, 2026


गढ़शंकर। शिक्षा विभाग द्वारा 4161 भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त 253 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेशों के खिलाफ गढ़शंकर के बंगा चौक में विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सेवा समाप्ति आदेशों की प्रतियां जलाकर विभाग के फैसले पर नाराजगी जताई और इन्हें तत्काल रद करने की मांग की।

इस प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, 253 पीड़ित अध्यापक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि ये शिक्षक पिछले साढ़े तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत तैयार उत्तर कुंजी रद होने के आधार पर उन्हें सेवा समाप्ति के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X