Jalaun News:शराब के नशे में युवक ने शिवलिंग किया क्षतिग्रस्त, गिरफ्तार – Drunk Youth Damaged Shivling, Arrested
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा बमहन गांव में शराब के नशे में एक युवक ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोश जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
