शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:उतिराई उपकेंद्र से जुड़े बिजली के आठ खंभे का 2500 मीटर चार चोरी – Four Thefts Of 2500 Meters Of Wire From Eight Electric Poles Connected To The Utirai Sub-center

November 11, 2026


Four thefts of 2500 meters of wire from eight electric poles connected to the Utirai sub-center

मड़ियाहूं। भुभुवार मड़ैया गांव के पास उतिराई उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी बिजली लाइन का करीब 2500 मीटर तार चोरी हो गया है। जेई धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जेई ने बताया कि 33 केवी लाइन 16 जुलाई से ब्रेकडाउन में थी। खेतों में पानी भरा होने के कारण लाइन की पेट्रोलिंग और मरम्मत नहीं हो रही थी। 28 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान मड़ैया भुभुवार गांव के पास तीन खंभों के बीच एसीएसआर डॉग कंडक्टर तार गायब मिला। इसकी सूचना 30 अक्तूबर को मड़ियाहूं पुलिस को दी गई थी। छह नवंबर को दोबारा निरीक्षण करने पर पांच खंभों के बीच तीनों फेज के तार कटे मिले। आठ खंभे के बीच करीब 2500 मीटर तार गायब है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X