Jaunpur News:ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत – Young Man Riding An E-rickshaw Dies In A Tractor Collision
धर्मापुर। केशवपुर के पास बुधवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी संदीप गुप्ता (28) और अभितांश सिंह उर्फ छोटू (23) बुधवार को ई-रिक्शा से जौनपुर होते हुए आजमगढ़ लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका ई-रिक्शा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास पहुंचा, तभी हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अभितांश सिंह उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया। संवाद
