Jaunpur News:परिषदीय स्कूलों में 17 से होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं – Half-yearly Exams Will Be Held In Council Schools From The 17th
जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में जिले के करीब 3.35 लाख छात्र शामिल होंगे। बीएसए समीर ने बताया कि जिले में 2800 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 466 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 411 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से 8 तक के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पाली में कराई। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 50 अंकों का लिखित पेपर कराए जाएंगे।
