शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:सड़कों से उतरे अवैध होर्डिंग, निगम ने शुरू की कार्रवाई – Illegal Hoardings Removed From Streets; Municipal Corporation Initiates Action
करनाल

Karnal News:सड़कों से उतरे अवैध होर्डिंग, निगम ने शुरू की कार्रवाई – Illegal Hoardings Removed From Streets; Municipal Corporation Initiates Action

November 1, 2026


Illegal hoardings removed from streets; municipal corporation initiates action

नेहरू पैलेस में अवैध होल्डिंग हटाते निगम कर्मचारी संवाद

करनाल। शहर की सड़कों और बिजली के खंभों पर कब्जा जमाए अवैध होर्डिंग आखिरकार उतर गए। अमर उजाला की ओर से प्रमुख मार्गों पर नियमों की अनदेखी और नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाने के अगले ही दिन निगम ने कार्रवाई करते हुए कुंजपुरा रोड, महात्मा गांधी चौक और बस स्टैंड रोड से होर्डिंग हटवा दिए। संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

अमर उजाला ने 30 अक्तूबर के अंक में मुख्य संस्करण और माई सिटी में प्रकाशित पड़ताल में दिखाया था कि कुंजपुरा रोड, महात्मा गांधी चौक और बस स्टैंड रोड पर लगभग हर बिजली के खंभे पर विज्ञापन सामग्री टंगी हुई है। महात्मा गांधी चौक पर तो सीसीटीवी कैमरे के खंभे को भी नहीं छोड़ा गया था। शहर में विज्ञापन लगाने के लिए अधिकृत साइट होने के बावजूद सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह होर्डिंग लगाए जा रहे थे। इससे यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे थे।

अधिकृत साइट के बावजूद खंभों पर कब्जा

नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा पहले ही बता चुकी हैं कि अक्तूबर की शुरुआत में शहर के बाजारों से करीब दो हजार अवैध होर्डिंग हटाए गए थे। संबंधित लोगों को नोटिस देने और चालान करने की कार्रवाई भी की जाती है। निगम के पास विज्ञापन लगाने के लिए अधिकृत साइट हैं। इसके बावजूद खंभों पर दोबारा होर्डिंग लगना निगरानी व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। अब जरूरत है कि हटाए गए होर्डिंग दोबारा न लगें और नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई हो।

नेहरू पैलेस में अवैध होल्डिंग हटाते निगम कर्मचारी संवाद

नेहरू पैलेस में अवैध होल्डिंग हटाते निगम कर्मचारी संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X