शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:गलत सर्वे से सरकारी रिकॉर्ड में किसानों की फसल शून्य, धान-बाजरा बेचने को भटक रहे – Kasganj News Wrong Survey
कासगंज

Kasganj News:गलत सर्वे से सरकारी रिकॉर्ड में किसानों की फसल शून्य, धान-बाजरा बेचने को भटक रहे – Kasganj News Wrong Survey

November 9, 2026


kasganj news wrong survey

फोटो 07 कासगंज गल्ला मंडी में लगा धान का  ढेर। संवाद

कासगंज। खेतों में धान और बाजरा की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन सर्वे में लापरवाही और पोर्टल पर गाटा संख्या का सत्यापन न होने से किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। कई किसानों ने पंजीकरण करा लिया है, इसके बावजूद पोर्टल पर फसल का रकबा शून्य दिखने से खरीद केंद्रों पर उनकी उपज नहीं खरीदी जा रही है।

इस तकनीकी खामी के कारण मीरापुर के किसान बलदेव 76 क्विंटल और जमालपुर के किसान खेमकरन 19 क्विंटल बाजरा बेचने की पात्रता के बाद भी भटक रहे हैं। मेमड़ी के किसान ओमपाल (खेत नंबर 839) और छावनी के राजेश बघेल (खेत नंबर 453, 455, 456) का भी सर्वे में रकबा शून्य दर्शा दिया गया। इस समस्या के चलते 4 नवंबर तक जिले में बाजरा की खरीद केवल 570.480 मीट्रिक टन हो सकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1138.900 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। वहीं धान की खरीद भी घटकर 80.900 मीट्रिक टन रह गई है, जो पिछले वर्ष 84.870 मीट्रिक टन थी।

खरीद में सबसे बड़ी परेशानी किसानों के पंजीकरण और खेतों के गलत सर्वे के कारण आ रही है। कई किसानों के गाटा पोर्टल पर दर्ज हैं, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हुआ है। – अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

जिले में गत वर्ष की कुल खरीद की स्थिति

फसल का नाम

कुल खरीद (मीट्रिक टन में)

लाभान्वित किसानों की संख्या

बाजरा

18599.450

3,528

धान

8999.637

1,246

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X