शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर में चोरी – Theft In The House Of Former Bjp Mandal President, 50 Meters Away From The Police Station

November 7, 2026


बेहजम। थाना नीमगांव के कस्बा बेहजम में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित के घर में चोरी हो गई। चोर कमरों और बक्सों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के बर्तन और कपड़े ले गए।

लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बाछेपारा मोड़ के पास स्थित संजय दीक्षित का तीन मंजिला मकान करीब एक साल से किराये पर चल रहा था। संजय कभी-कभार इसकी दो मंजिलों पर रहते थे, जबकि किरायेदार पांच दिन पहले दीपावली मनाने लखनऊ गए थे। बुधवार रात करीब 10 बजे संजय मकान पर सोने पहुंचे तो दोनों कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। संजय ने लिखित तहरीर देकर बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के बर्तन और कपड़े ले गए हैं।

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि वह उस समय मैगलगंज में थे। उन्होंने पुलिस टीम को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X