शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:सुंदरकांड पाठ से शुरुआत, अन्नकूट भोग से समापन – Beginning With Sunderkand Recitation, Concluding With Annakut Offering
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:सुंदरकांड पाठ से शुरुआत, अन्नकूट भोग से समापन – Beginning With Sunderkand Recitation, Concluding With Annakut Offering

November 11, 2026


Beginning with Sunderkand recitation, concluding with Annakut offering

कस्बा खीरी के ठाकुर द्वारा मंदिर में गोष्ठी को संबोधित करते प्रो. एससी मिश्रा। संवाद

खीरी टाउन। कस्बे के पक्का तालाब स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात परंपरागत अन्नकूट उत्सव मनाया गया। मंदिर कमेटी के संरक्षक रामगोपाल शेखर और अध्यक्ष रजत शेखर की ओर से सुबह से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर सत्संग गोष्ठी हुई। इसमें संरक्षक रामगोपाल शेखर, हरिप्रकाश त्रिपाठी, ओंकारनाथ द्विवेदी, डॉ. दयानंद शुक्ल, प्रो. एससी मिश्रा, डॉ. डीएन मालपानी, प्रो. सत्येंद्र दुबे, साहित्यकार राजेंद्र तिवारी कंटक और व्यंग्यकार कमलेश धुरंधर समेत अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।

भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण के बीच श्री राघवेंद्र सरकार और श्री गोपेश्वर महादेव सरकार के मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी उत्सव में हिस्सा लिया।

इस दौरान मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी युवराज, रमन शेखर, रतन, तनमय, गौरव शेखर और सार्थक समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X