शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:विदेश में बैठे गैंगस्टर ने फोन से मांगी रंगदारी, न देने पर चलवाईं गोलियां – A Gangster Sitting Abroad Demanded Ransom Over The Phone, And Fired Bullets When It Wasn’t Paid

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

Updated Sat, 14 Nov 2026 12:07 AM IST

A gangster sitting abroad demanded ransom over the phone, and fired bullets when it wasn't paid

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिले के भगता भाई का में दीपावली के दो दिन बाद 10 नवंबर रात को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने डेयरी संचालक की दुकान पर फायरिंग करवा दी। सूत्र बताते है कि पिछले समय के दौरान विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने भगता भाई का के डेयरी संचालक से भारी भरकम रंगदारी की मांग की थी, लेकिन डेयरी संचालक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया तो दीपावली के दो दिन बाद 10 नवंबर की रात को बाइक पर आए दो युवा डेयरी संचालक की दुकान के शीशों पर फायरिंग करके फरार हो गए। फायरिंग करने आए दो युवाओं ने एक बाइक किसी से छीना और फायरिंग के बाद बाइक को कहीं फेंककर फरार हो गए। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो बाइक को बरामद कर लिया। बाइक के मालिक से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उस रात दो युवाओं ने हथियार की नोक पर बाइक लूटा था।फायरिंग की वारदात घटना स्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज को कब्जे में लेकर सीआईए समेत अन्य पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं एसएसपी सुहैल क़ासिम मीर ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने डायरी संचालक को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X