Mahendragarh-narnaul News:रेजांगला शौर्य दिवस की तैयारियों पर चर्चा – Discussion On Preparations For Rezang La Bravery Day
महेंद्रगढ़। यादव सभा के मुख्य सभागार में रविवार को भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव ने की। इसमें आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि बैठक में 18 नवंबर को मनाए जाने वाले रेजांगला शौर्य दिवस और 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार किया गया। प्रधान ने दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने बताया कि संघ की अलग पहचान बनाने के लिए भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के नाम से विशेष कैप भी तैयार करवाई गई हैं। ये कैप आर्मी स्टोर लुधियाना से बनवाई गई हैं।
बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया गया, जिससे पूर्व सैनिकों को राहत मिली।
इस अवसर पर कप्तान सुरेंद्र सिंह, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कोषाध्यक्ष सूबेदार हवा सिंह, कप्तान सज्जन सिंह, सूबेदार वासुदेव, संतोष कुमार, हवलदार भागमल, नारायण सिंह, पुष्कर दत्त, लालाराम, जगराम शर्मा और सुमेर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
