शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:आईटीआई में रिक्त सीटों पर 15 नवंबर तक होंगे दाखिले – Admissions For Vacant Seats In Itis Will Take Place Until November 15

November 4, 2026


भोगांव। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एससीवीटी पाठ्यक्रम के तहत संचालित व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए मौके पर प्रवेश व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 नवंबर की रात 12 बजे तक अंतिम समय निर्धारित किया गया है।

प्राचार्य विजयकांत मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी कर ली गई थी। इसके बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए शासनादेश के तहत मौके पर प्रवेश नीति के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे। नए अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने के लिए एससीवीटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। यह पोर्टल 15 नवंबर की रात 12 बजे तक खुला रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X