शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मैनपुरी

Mainpuri News:क्रिश्चियन मैदान में एक को होगा शाखा संगम – A ‘shakha Sangam’ (gathering Of Branches) Will Be Held At The Christian Maidan

October 30, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

Updated Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST

A 'shakha sangam' (gathering of branches) will be held at the Christian Maidan.

मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक नवंबर को शहर के क्रिश्चियन मैदान में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सह विभाग प्रचारक विक्रांत, जिला प्रचारक अभिनव, जिला कार्यवाह आशुतोष और जिला धर्म जागरण संयोजक वीरू राठौर ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगर कार्यवाह रवि ने बताया कि शाखा संगम में नगर की सभी बस्तियों की 40 शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X