Mandi News:एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक में तीन महिला लीडर चुनीं – Three Women Leaders Elected At Ekal Nari Shakti Sangathan Meeting
आठ पंचायतों की महिलाओं ने लिया भाग, संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा ब्लॉक के एकल नारी शक्ति संगठन की त्रैमासिक बैठक गलू पंचायत में राधा रघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की पिछले तीन महीनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई।
हिमाचल प्रदेश की समन्वयक राधा रघवाल ने महिलाओं को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में तीन महिला लीडर भी चुनी गईं। महिलाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान एकल गीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक से लीला धीमान, सपना, सत्या, मोनू, सुमना, बीनता, गुड्डी देवी, सुनीता, मंजू, रेखा, चंटकी, रुमला, मोनिका, ममता और प्रेमकली सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
