शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:रोडवेज के संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी – Increase In Remuneration For Contractual Roadways Employees

November 6, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Fri, 06 Nov 2026 12:32 AM IST

Increase in remuneration for contractual Roadways employees

हल्द्वानी। रोडवेज मुख्यालय ने संविदा और विशेष श्रेणी वाले चालक-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जीएम वित्त पवन मेहरा की ओर से प्रदेश भर के डिपो एआरएम को निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक ऐसे कर्मियों को मैदानी क्षेत्र में चालक को 3.30 रुपये और परिचालक को 2.79 जबकि पर्वतीय में क्रमश: 2.57 रुपये और 2.18 रुपये प्रति किमी भुगतान किया जा रहा है। नया आदेश जारी होने के बाद एक अक्तूबर 2026 में मैदानी में नौ से 11 पैसे और पर्वतीय में 11 से 13 पैसे प्रति किमी में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही रोडवेज के 4800 ग्रेड पे वाले कर्मियों को तदर्थ अनुग्रह राशि के तौर 6908 रुपये देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X