शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन और बाल रोग विशेषज्ञों ने की जांच – Medicine And Pediatric Specialists Conducted Examinations At The Health Camp

November 1, 2026


हल्द्वानी। गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को जयपुर बीसा ग्रामसभा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

डॉ. आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों जांच की। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों और बच्चों का परीक्षण कर अभिभावकों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X