शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:वारंटी में बदलने के बजाय निवासी पर नया मीटर खरीदने का दबाव बनाने का आरोप – Allegation Of Pressuring A Resident To Purchase A New Meter Instead Of Replacing It Under Warranty

November 3, 2026


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसाइटी में मेंटेनेंस की लापरवाही का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। खराब बिजली मीटर को वारंटी में बदलने का आश्वासन देने के बावजूद एओए और मेंटेनेंस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा निवासी पर नया मीटर खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दिए जाने का आरोप है।

निवासी राम मोहन का आरोप है कि कई लोगों का प्रीपेड बिजली मीटर महज सात से आठ महीने में ही खराब हो गया था। इसके बाद मेंटेनेंस की ओर से अस्थायी व्यवस्था के तौर पर प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदल दिया गया। उस समय आश्वासन दिया गया था कि खराब मीटर को वारंटी के तहत बदलकर दोबारा प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। हालांकि, लंबे समय बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। अब एओए और मेंटेनेंस की ओर से निवासी को नया मीटर खरीदने के लिए कहा जा रहा है। निवासी का कहना है कि जब मीटर वारंटी अवधि में खराब हुआ था और उसे बदलने की जिम्मेदारी मेंटेनेंस की थी, तो इसका आर्थिक बोझ उस पर क्यों डाला जा रहा है। इस खर्च का विरोध करने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं।

निवासी ने सवाल उठाया कि मेंटेनेंस की जिम्मेदारी पूरी नहीं होने पर उसकी भरपाई भी निवासी ही क्यों करे। सोसाइटी प्रबंधन को मामले का समाधान कर वारंटी के तहत मीटर बदलवाना चाहिए, न कि निवासी पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बनाना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X