शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:ढेक इलेवन और पाटन एफसी ने सेमीफाइनल में पहुंचे – Dhek Xi And Patan Fc Have Reached The Semi-finals

October 31, 2026


लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग गांव स्थित टांण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक खेल के तहत चल रही यूनिटी कप सीजन 3 फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ढेक इलेवन ए और पाटन एफसी की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी पक्की जगह बना ली है।

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के संयोजन में आयोजित तीसरे क्वार्टर फाइनल में ढेक इलेवन ने बाबा इलेवन ढेरनाथ को 5-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।

वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाटन एफसी और चौड़ा एफसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जिसमें पाटन एफसी ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में रेफरी की भूमिका रजत सामंत ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X