Pm Modi In Rajasthan:’युद्ध के बीच भी देश में नहीं आने दिया ऊर्जा संकट’, पीएम मोदी ने गिनाईं ये उपलब्धियां – Pm-narendra-modi-rajasthan-visit-jodhpur-airport-terminal-pachpadra-refinery-inauguration Balotra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
November 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
आज का दिन पूरे मरुधरा के लिए ऐतिहासिक रहा। यह दिन प्रदेश के लिए विकास की नई सौगातें लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रिफाइनरी से जुड़े पेट्रोकेमिकल जोन के विकास की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। इस रिफाइनरी से निकलने वाले उप-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) पर आधारित प्लास्टिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
बता दें कि नया एयरपोर्ट टर्मिनल ‘उड़ान’ परियोजना के तहत लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इससे मारवाड़ की समृद्ध विरासत और आधुनिक बुनियादी ढांचे के इस अनूठे संगम में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ी खास बातें
करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है। इसके निर्माण के लिए 1.5 करोड़ घन मीटर मिट्टी की खुदाई की गई, जो लगभग 15 हजार ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूलों को भरने के बराबर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह खुदाई मिस्र के गीजा पिरामिड के निर्माण में हुई खुदाई से लगभग छह गुना अधिक है। चलिए यहां बता रहे हैं आज के कार्यक्रम से जुड़ी पीएम मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें।
1. ‘राजस्थान की धरती के कण-कण ने हमें स्वाभिमान की सीख दी’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती के कण-कण ने हमें स्वाभिमान की सीख दी है। यह रिफाइनरी यहां हजारों लोगों के लिए रोजगार का माध्यम बनेगी। आज का दिन इस बात का साक्षी है कि भाजपा की सरकारें केवल परियोजनाओं का शिलान्यास करके उन्हें अधूरा नहीं छोड़तीं, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। दो माह पहले यहां हुई दुर्घटना के बावजूद इतनी जल्दी परियोजना का कार्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। नया भारत अपने संकल्पों से न पीछे हटता है और न ही अपनी विकास यात्रा की रफ्तार कम करता है। आज राजस्थान विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
November 8, 2026
बालोतरा जिले से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार तड़के पंजाब में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जोधपुर रोमाणा के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह […]
November 8, 2026
भारतमाला हाईवे पर आगोलाई के पास देवीगढ़ क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पाटोदी क्षेत्र के बाणियावास गांव के पूर्व सरपंच दलपत सिंह राजपुरोहित की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाणियावास के वर्तमान सरपंच एवं मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दलपत सिंह राजपुरोहित की पत्नी […]
