Pratapgarh News:चित्रगुप्त मंदिर में हुई कलम-दवात की पूजा – Worship Of The Pen And Inkpot Took Place At The Chitragupta Temple
November 12, 2026
जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हवन पूजन करते कायस्थ समाज के लोग। कायस्थ समाज – फोटो : 1
जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार की शाम कायस्थ समाज की ओर से कलम-दवात की पूजा की गई। मान्यता के अनुसार, कायस्थ परिवार दिवाली की रात से ही कलम चलाना बंद कर देते हैं। चित्रगुप्त पूजन के बाद ही दोबारा लेखन कार्य शुरू किया जाता है। इस बार तिथि दोष के चलते कलम-दवात पूजन मंगलवार के बजाय बुधवार को हुआ। इस दौरान संजय खरे, विश्वदीपक श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव और गौरव श्रीवास्तव समेत समाज के लोग मौजूद रहे।
अर्नब तूफान और बारिश की वजह से आलू की बोआई पर ब्रेक लग गया था। खेतों में अधिक नमी होने की वजह से किसानों ने बोआई पर रोक लगाई थी लेकिन फिर से आलू की बोआई ने जोर पकड़ी है। इस बार जिले में आलू की खेती का रकबा पिछले साल की तुलना में करीब […]
कुंडा के राजभवन बेंती स्थित परेड ग्राउंड में वीआईपी अतिथियों के उतरने के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। रामकथा स्थल की निगरानी 200 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। बता दें कि 17 नवंबर से बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी। इस दौरान दिग्गज नेताओं के साथ संत-महात्मा कथा सुनने पहुंचेंगे। रामकथा स्थल […]