शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम ब्लू ने जीता खिताब – Stadium Blue Won The Title In An Exciting Contest
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम ब्लू ने जीता खिताब – Stadium Blue Won The Title In An Exciting Contest

November 7, 2026


Stadium Blue won the title in an exciting contest.

मैन ऑफ द मैच संस्कार सिंह को पुरस्कार देते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश तिवारी। कोच

शहर के मीराभवन स्थित मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को आत्रेय एकेडमी और स्टेडियम ब्लू के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने 266-266 रन बनाए। इसके बाद बॉल आउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें स्टेडियम ब्लू ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आत्रेय एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 266 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित शुक्ला ने 60, हर्षित ने 43 और हिमांशु ने 30 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ब्लू की ओर से आयुष जायसवाल, शिवांश और सरफराज खान ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। संस्कार ने 146 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि वीर ने 47 रन बनाए। टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 266 रन बनाकर मैच टाई करा दिया।

इसके बाद बॉल आउट में स्टेडियम ब्लू ने तीन गेंदों पर तीन विकेट हासिल किए, जबकि आत्रेय एकेडमी की टीम एक ही विकेट ले सकी। इस तरह स्टेडियम ब्लू विजेता बनी। शानदार बल्लेबाजी के लिए संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग सचिन यादव और सचिन गुप्ता ने की। समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर जिला क्रिकेट सचिव दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, सचिन शुक्ला और आदित्य शुक्ला मौजूद रहे।

मैन ऑफ द मैच संस्कार सिंह को पुरस्कार देते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश तिवारी। कोच

मैन ऑफ द मैच संस्कार सिंह को पुरस्कार देते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश तिवारी। कोच

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X