शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर – Motorcyclist Killed In Collision With Vehicle; Wife Critically Injured

October 28, 2026


बछरावां। बछरावां-लालगंज मार्ग पर नटबीर नगर के पास बुधवार शाम अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार राम प्रसाद (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शिवकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

बन्नावां गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र स्वर्गीय महादेव पासी पत्नी के साथ बछरावां कस्बे में सामान खरीदने आए थे। घर लौटते समय नटबीर नगर के पास उनकी बाइक अज्ञात चार पहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रभात मिश्रा ने शिवकुमारी की हालत गंभीर बताई। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X