Raebareli News:समिति पर बंटी 200 बोरी डीएपी – 200 Bags Of Dap Distributed At The Cooperative Society
हलोर। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लिमिटेड हलोर में सचिवों की हड़ताल के बीच मंगलवार को किसानों को डीएपी खाद वितरित की गई। खाद मिलने की सूचना पर सुबह से ही समिति परिसर में किसानों की भीड़ जुट गई। समिति सचिव पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि समिति को 500 बोरी डीएपी मिली थी। शासन के निर्देश पर आधार कार्ड और फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज भूमि के विवरण के आधार पर खाद बांटी गई। मंगलवार को 75 किसानों को करीब 200 बोरी डीएपी वितरित की गई। पॉश मशीन में नेटवर्क की समस्या के कारण वितरण धीमा रहा और किसानों को इंतजार करना पड़ा। खाद मिलने से किसानों को रबी की बोआई की तैयारी में राहत मिली। सचिव ने बताया कि बुधवार को भी वितरण होगा। इस दौरान रामसागर चौधरी, उमाकांत पांडेय, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रभाकर पटेल, पप्पू तिवारी, मनोज मिश्रा, रामशरन व अन्य मौजूद रहे।
