शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajasthan:400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची Mp पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी – Rajasthan Mp Police Search 400 Year Old Stolen Cannon Excavation Jcb Village Anti Theft Operation Heritage
करौली

Rajasthan:400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची Mp पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी – Rajasthan Mp Police Search 400 Year Old Stolen Cannon Excavation Jcb Village Anti Theft Operation Heritage

October 29, 2026


rajasthan mp police search 400 year old stolen cannon excavation jcb village anti theft operation heritage

जेसीबी से खुदाई जारी

विस्तार

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 वर्ष पुरानी तोप की तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस करौली पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस को खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि चोरी हुई तोप हिंडौन सिटी के गांवड़ा मीणा गांव में छिपाकर रखी गई है। इसी सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने करौली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की है।

पढ़ें:  शराब की लत, कहासुनी और फिर कत्ल… संदूक में लाश छिपाकर बेखबर बैठा रहा पति; ऐसे खुला राज

दोनों राज्यों की पुलिस गांवड़ा मीणा गांव में सघन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर खुदाई कर रही है, ताकि चोरी हुई तोप का पता लगाया जा सके। तलाशी अभियान में 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरे गांव में पुलिस की गतिविधियां तेज हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित स्थान की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Shivpuri News: 400 साल पुरानी तोप चोरी का नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में जांच जारी है। जांच एजेंसियों को शक है कि चोरों ने तोप को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्हें लगा कि इसमें अष्टधातु यानी आठ धातुओं का मिश्रण है। जिसमें तोप के अंदर कई किलो सोना छिपा हो सकता है। यह घटना किले के अंदर तीन महीने पहले हुई एक और वारदात से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात खजाना खोजने वालों ने पौराणिक शाही खजाने की तलाश में नरवर किले के अंदर 20 फीट गहरी सुरंग खोद दी थी। इन दोनों घटनाओं में समानता देखी गई है। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों ही घटनाएं मध्ययुगीन किले से जुड़ी छिपे हुए खजाने की लोक-कथाओं से प्रेरित हो सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X