शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajsamand News:नाथद्वारा में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 9 हजार से ज्यादा तलवारें जब्त, तीन गिरफ्तार – Rajsamand News: Massive Cache Of Illegal Weapons Seized In Nathdwara, Over 9,000 Swords Recovered; 3 Arrested
राजसमंद

Rajsamand News:नाथद्वारा में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 9 हजार से ज्यादा तलवारें जब्त, तीन गिरफ्तार – Rajsamand News: Massive Cache Of Illegal Weapons Seized In Nathdwara, Over 9,000 Swords Recovered; 3 Arrested

November 7, 2026


Rajsamand News: Massive cache of illegal weapons seized in Nathdwara, over 9,000 swords recovered; 3 arrested

नाथद्वारा में नौ हजार से ज्यादा तलवारों को जखीरा बरामद

विस्तार

नाथद्वारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 9,228 तलवारें जब्त की हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और डीवाईएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थाना श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उपली ओडन क्षेत्र में एक भंगार गोदाम में अवैध रूप से तलवारें रखी गई हैं और उनका निर्माण व धार लगाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Baran News: घर में रखे अवैध हथियार ने ली मासूम की जान, खेल-खेल में चली गोली, 12 वर्षीय बालिका की मौत

गोदाम से मिलीं 9 हजार से ज्यादा तलवारें

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में धारदार और बिना धार वाली तलवारें बरामद हुईं। मौके पर मौजूद अजय सिकलीगर और सोनू सुथार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने यहां से कुल 9,032 तलवारें जब्त कीं। साथ ही तलवार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण- ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन और पॉलिशिंग मशीन भी बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई में 196 तलवारें जब्त

इसी दौरान पुलिस को एक अन्य स्थान पर वेल्डिंग की आड़ में तलवार निर्माण की सूचना मिली। वहां से 196 तलवारें बरामद कर सिकंदर सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X