शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajsamand News:सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ा, लाला इलेवन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार – Rajsamand: Social Media Gun Show Backfires, Three Members Of Lala Eleven Gang Arrested
राजसमंद

Rajsamand News:सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ा, लाला इलेवन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार – Rajsamand: Social Media Gun Show Backfires, Three Members Of Lala Eleven Gang Arrested

November 3, 2026


Rajsamand: Social Media Gun Show Backfires, Three Members of Lala Eleven Gang Arrested

बरामद किए गए हथियार

विस्तार

जिले की खमनोर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लाला इलेवन गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस की नजर लाला इलेवन गैंग के सदस्यों पर पड़ी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Dausa News: मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जॉइंट डायरेक्टर को एपीओ किया, डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 अवैध देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ खुशी, हेमंत सिंह उर्फ सूरज और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करते थे और युवाओं के बीच डर तथा दबदबा बनाने का प्रयास कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X