शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:युवाओं को सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का लिया संकल्प – Resolved To Raise Awareness Among The Youth Regarding Social Values

November 11, 2026


रेवाड़ी। विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने झज्जर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों, महापुरुषों और सभी धर्मों के आराध्यों के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने के साथ युवाओं और बच्चों को सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान ने कहा कि धार्मिक आराध्यों, महापुरुषों और शहीदों से समाज को सही राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भगवान विश्वकर्मा का समाज में विशेष महत्व है।

हिंदू धर्म में उन्हें सृष्टि का रचनाकार, देवताओं का शिल्पकार और इंजीनियर माना जाता है। उन्हें दुनिया का पहला वास्तुकार और यंत्रकार भी कहा जाता है।

मंच की कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने विभिन्न युगों में अनेक दिव्य और ऐतिहासिक भवनों का निर्माण किया। मान्यताओं के अनुसार, सतयुग में स्वर्गलोक, त्रेतायुग में सोने की लंका, द्वापर युग में द्वारिका नगरी और पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया था। भगवान शिव का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र, इंद्र का वज्र और पुष्पक विमान भी उनकी रचनाओं में शामिल हैं।

इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव, रोहांश बिंदल, जांगिड़ समाज समिति के शाखा अध्यक्ष सतपाल जांगड़ा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सतीश शर्मा, चंद्र प्रकाश, दुष्यंत सिंह, दीपक शर्मा, सुमित कुमार, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह, प्रीतम जांगिड़ और प्यारेलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X