मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण ले रहीं महिलाएं – Women Undergoing Training In The Making Of Jute Products

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Tue, 17 Nov 2026 05:27 PM IST

Women undergoing training in the making of jute products

फोटो

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 22 महिलाएं जूट उत्पाद निर्माण और सिलाई का प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से सजावटी और दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने के साथ ही कपड़ों की कटिंग, सिलाई और डिजाइनिंग सिखाई जा रही है। संस्थान में महिलाओं को सलवार-सूट, प्लाजो पैंट सहित विभिन्न परिधान तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही जूट से फैंसी आइटम और उपयोगी सामग्री बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। एसबीआई आरसेटी के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं घर से ही सिलाई और जूट उत्पाद बनाने का काम शुरू कर सकती हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X