शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:धनघटा मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर में युवक घायल – Youth Injured In Car-bike Collision On Dhanghata Road

October 30, 2026


संतकबीरनगर। धनघटा मार्ग पर बनियाबारी गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

आसपास के लोगों के अनुसार मृतक महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में युवक के घायल होने की सूचना से परिजन परेशान हो गए। हादसे को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बाइक में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बुझा लिया।鴵

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X