शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:महाशिवरात्रि पर कुबेरनाथ मंदिर में लगेगा मेला – A Fair Will Be Held At Kubernath Temple On Mahashivratri

November 2, 2026


– मंदिर की रंगाई-पुताई व सुंदरीकरण का काम तेज, दुकानें भी लगनी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में बीमापार से सटे स्थित कुबेरनाथ शिव मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। रविवार को यहां हर साल की तरह महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण का भी कार्य चल रहा है। मेले में बच्चों को आकर्षित करने वाले मेले में तरह-तरह के झूले व दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं।

स्थानीय निवासी शिक्षक कमलेश चंद्र त्रिपाठी व मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी निर्वहन करने वाले डॉक्टर योगेंद्र भारती ने बताया कि यहां भक्तों की मुरादें भोलेनाथ पूरी करते हैं। वैसे तो प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों की भीड़ जुटती है। यहां सावन महीने और महाशिवरात्रि पर काफी भीड़ रहती और बड़ा मेला लगता है।

बाबा कुबेरनाथ शिवमंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी डॉक्टर योगेंद्र भारती ने बताया कि बांस की खूंटी से शिवलिंग निकला था। उसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने मंदिर और पोखरे का निर्माण करवाया। मंदिर वर्षों पहले ध्वस्त हो गया था। सहयोगी कमेटी गठन कर नगर क्षेत्र व्यापारियों और स्थानीय भक्तजनों के सहयोग से पुन: निर्माण करवाया गया। मंदिर पर स्थानीय क्षेत्र के बीमापार के गोस्वामी परिवार के लोग पूजा अर्चना करते रहे। तब से अब तक भारती परिवार के ही यहां के पुजारी होते है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X