शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:निरीक्षण में नगर आयुक्त को आठ अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित – In The Inspection, The Municipal Commissioner Found Eight Officers And Employees Absent

November 13, 2026


शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। पूर्वाह्न 11 बजे हुए निरीक्षण में आठ अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें निर्माण विभाग के छह कर्मचारी, लेखा विभाग का एक कर्मचारी और कर विभाग के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शामिल हैं।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही रोशनी गोदाम और पुराने कार्यालय भवन में बायोमीट्रिक मशीन लगवाने को कहा। नवीन कार्यालय भवन में बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X