बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:गोपाष्टमी पर हुआ गोपूजन – Cows Were Worshipped On Gopashtami
शामली

Shamli News:गोपाष्टमी पर हुआ गोपूजन – Cows Were Worshipped On Gopashtami

November 18, 2026


Cows were worshipped on Gopashtami.

शहर की पुरानी गोशाला में गोपाष्टमी पर गाय का पूजन करती महिलाएं। आयोजक

शामली। गोपाष्टमी के पर्व पर मंगलवार को शहर की पुरानी गोशाला में श्री गोशाला सभा शामली की ओर से गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

महिलाओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने गोमाता को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। सभा के अध्यक्ष पवन संगल, दिनेश जैन, राजेंद्र गर्ग, दिनेश जैत, संजय संगल और सुरेशचंद लाला का सहयोग रहा।

गोपाष्टमी पर गोसेवा का संकल्प

जलालाबाद। कस्बे में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गोपालकों ने गो माताओं को सजाकर फूलों के हार पहनाए और तिलक कर पूजन किया। श्री केशव गोशाला में गौ माताओं को नहलाकर हवन-यज्ञ किया गया। पंडित संजय शर्मा, आशुतोष और शुभम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। गो सेवकों ने गुड़, शक्कर और आटे के पेड़े खिलाकर गोसेवा का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X