शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत – Married Woman Consumes Poisonous Substance Dies During Treatment

November 5, 2026


श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम मुजेहनिया के मजरा मटखनवा में बुधवार शाम को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच जिले के विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुरवा बड़ागांव निवासी डॉली गोस्वामी का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इकौना के मटखनवा निवासी रंजीत के साथ हुआ था। मृतका के पति रंजीत करीब तीन माह पहले मजदूरी करने दिल्ली चले गए थे, जिसके बाद डॉली ससुराल में अपनी सास सुधा और दिव्यांग ससुर राजकुमार के साथ रह रही थीं।

सास सुधा ने बताया कि बुधवार को वह खेत में काम करने गई थीं और ससुर दरवाजे पर लेटे थे। जब वह लौटकर आईं तो डॉली को उल्टियां होते देख उन्होंने पूछताछ की, जिस पर डॉली ने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका के पिता आजाद कुमार गोस्वामी ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X