शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:श्रीलंका के 105 अनुयायियों ने किए गंध कुटी के दर्शन – 105 Followers From Sri Lanka Visited Gandha Kuti
श्रावस्ती

Shravasti News:श्रीलंका के 105 अनुयायियों ने किए गंध कुटी के दर्शन – 105 Followers From Sri Lanka Visited Gandha Kuti

November 1, 2026


105 followers from Sri Lanka visited Gandha Kuti

 बौद्ध तपोस्थली ​​स्थित गंध कुटी में दर्शन-पूजन करते श्रीलंका के अनुयायी।

कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को श्रीलंका से आए 105 सदस्यीय अनुयायियों के दल ने दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में सभी ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बौद्ध सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु सुमेधा ने कहा कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों के कारण और उनके निवारण को समझना है। बौद्ध दर्शन के चार आर्य सत्य दुख, उसके कारण, निवारण और मध्यम मार्ग पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में न तो किसी वस्तु की अधिकता होनी चाहिए और न ही कमी। संतुलित आचरण ही मध्यम मार्ग है। बौद्ध दर्शन में सम्यक् आचरण के आठ अंगों को अष्टांगिक मार्ग कहा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X