Sirmour News:भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य का भजन ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज – Nhajan Jagnaath Release

भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य
November 11, 2026

भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य
-स्वयं लिखे और गाए भजन में भगवान जगन्नाथ की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जुटे प्रसिद्ध भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य की नई आध्यात्मिक प्रस्तुति ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण और जगन्नाथ जी की भक्ति को समर्पित इस संकीर्तन भजन को लेकर उनके अनुयायियों और संगीत प्रेमियों में उत्साह है। भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की महिमा और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
भजन की खास बात यह है कि इसके गीतकार और गायक स्वयं साक्षी चैतन्य हैं। उन्होंने अपनी आवाज और भावपूर्ण गायन से संकीर्तन को भक्तिमय स्वरूप दिया है। इसकी कंपोजीशन भगवान जगन्नाथ के चरणों में समर्पित की गई है। भजन के म्यूजिक प्रोडक्शन, वीडियो निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विकास शर्मा ने संभाली है। पूरी प्रस्तुति का निर्माण ‘चैतन्य कृपा परिवार’ के बैनर तले किया गया है।
इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए ‘भक्ति पंथ’ के पूज्य इंद्रेश महाराज के प्रति विशेष आभार भी जताया गया है। साक्षी चैतन्य के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘चैतन्य कृपा परिवार’ पर यह भजन उपलब्ध है। चैनल पर उनके अन्य भजन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथाएं और आध्यात्मिक विचार भी देखे-सुने जा सकते हैं। संवाद
November 13, 2026
-भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक विनय कुमार पर लगाए आरोप संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की व्यवस्थाएं ठेके पर देने के फैसले का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा मंडल ददाहू के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मेले की व्यवस्थाएं ठेकेदार के हाथों में सौंपने से व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा […]
November 13, 2026
-पिछले साल 24 हजार में मिला प्लॉट, इस बार 40 हजार रुपये में देने का आरोप -मेला मैदान ठेके पर देने के फैसले का विरोध, छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट की चिंता -ठेकेदार बोले, 20 हजार रुपये से शुरू किए प्लॉट, 36 हजार से अधिक नहीं वसूले संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका […]
November 13, 2026
-अनूप छाजटा, सैंडी स्काई और तनुजा चौहान ने लोकगीतों से बांधा समां -देवामानल में भैयादूज महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत देवामानल में भैयादूज महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरमौरी लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात […]
