शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:सतौन के पास पैरापिट से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत, फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज – One Man Died Due To Fall From Perafit

November 10, 2026


दिवाली की शाम दो दोस्तों के साथ पांवटा से घर लौट रहा था कल्याण सिंह, पेशाब करने के लिए बाइक से उतरा और नीचे जा गिरा

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा/सतौन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कफोटा मार्ग पर सतौन के समीप पैरापिट से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शावगा-कांडो पंचायत के शावड़ी गांव निवासी कल्याण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए शिमला भेजे गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह दिवाली की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर पांवटा साहिब से अपने घर शावड़ी जा रहे थे। इसी दौरान सतौन के समीप उन्हें पेशाब करने की जरूरत महसूस हुई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से उतरकर पैरापिट के पास पेशाब करने के लिए खड़े हुए थे। इसी दौरान वह पैरापिट से नीचे गिर गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उनके साथी देर रात उसे पांवटा साहिब अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए शिमला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए पुरुवाला थाना बुलाया गया था। उनसे घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

इनसेट—

दस साल पहले सड़क हादसे में उजड़ गया था पूरा परिवार

कल्याण सिंह की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि करीब दस साल पहले एक सड़क हादसे में उनकी पत्नी और जवान बेटियों सहित पूरा परिवार काल का ग्रास बन गया था। अब कल्याण सिंह की मौत के बाद एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।——–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X